भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने मंडी जिला के अभिनव शर्मा और निखिल ठाकुर
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के 2 बेटों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें राज्य के अभिनव शर्मा बाहोट और निखिल ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। अभिनव और निखिल मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के रसमाई क्षेत्र के रहने वाले है। दोनों ने 9 मार्च को ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में पासिंग आऊट परेड में भाग लिया।
दोनों युवाओं के सेना में लेफ्टिनेंट बनने से क्षेत्र और परिवार में काफी खुशी का माहौल है। बता दें निखिल ठाकुर के पिता रविंद्र सिंह ठाकुर वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं जबकि माता नीतू सिंह ठाकुर अम्बेदकरनगर स्थित प्राइमरी स्कूल में जेबीटी अध्यापिका हैं।
वहीं अभिनव शर्मा की माता अरूणा कुमारी डैहर में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता और पिता नीलमणि शर्मा कपाही स्कूल में बायो साइंस के प्रवक्ता हैं। अभिनव ने सैंटमेरी स्कूल से 10वीं की पढ़ाई करने के बाद महावीर पब्लिक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद चितकारा विश्वविद्यालय से बीटैक की है।