भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हिमाचल के विशाल कुमार
HNN/ चंबा
जिला चंबा के डलहौजी उपमंडल के ठंडा पानी गांव (गोली) के एक छोटे से गरीब परिवार से संबंध रखने वाले विशाल कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर पहुंचकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विशाल कुमार अब कुमाऊं रेजिमेंट में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगे। विशाल ने प्रारंभिक पढ़ाई प्राथमिक स्कूल गोली से पूर्ण की। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाथरी से पूरी कर भारतीय सेना में भर्ती हुए।
विशाल ने सेना में बतौर सिपाही अपनी सेवाएं देते हुए शिक्षा को भी जारी रखा। विशाल की माता पार्वती ने बताया कि वह बचपन से ही बहुत मेहनती, ईमानदार था। इसके चलते आज उसने अपनी मेहनत, लग्न और ईमानदारी से हमारे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।