HNN / मंडी
मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट के फतेहपुर गांव के उत्कर्ष गौतम भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनके दादा स्व. प्रभु राम गौतम भी भारतीय सेना से फ्लाइंग ऑफिसर सेवानिवृत्त हुए थे। 11 जून, 2022 को भारतीय सेना अकादमी देहरादून में पासिंग आऊट परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 377 जैंटलमैन कैडेट्स ने भाग लिया।
इसी परेड में सरकाघाट उपमंडल के फतेहपुर गांव के उत्कर्ष गौतम भी शामिल थे, जिनको परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक देकर कमीशन दिया गया। पिता उमेश गौतम कर्नल और माता ने उत्कर्ष के कंधों पर स्टार लगाए। उत्कर्ष ने अपने सैनिक अधिकारी उमेश के साथ देश के विभिन्न स्कूलों से अपनी जमा-2 की पढ़ाई की और प्रथम ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जमा-2 की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2018 में राष्ट्रीय अकादमी पुणे में प्रवेश लिया। वहां पर 3 साल के सैन्य अधिकारी के प्रशिक्षण के बाद देहरादून में एक साल की ट्रेनिंग पूरी की। इनकी माता गृहिणी हैं और बहन एमबीबीएस डाॅक्टर है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





