Loading...

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, फ्री फलस्तीनी टी-शर्ट पहन विराट के पास पहुंचा शख्स

Ankita • 19 Nov 2023 • 1 Min Read

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल के दौरान सुरक्षा में एक बड़ी चूक हो गई। खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तभी अचानक एक दर्शक मैदान में दाखिल हो गया और पिच तक जा पहुंचा जहां उसने विराट कोहली को गले लगाने की कोशिश की।

इस लड़के की शर्ट पर फलस्तीनी को आजाद करो लिखा हुआ था। विराट कोहली गुस्से में नजर आए और इस दर्शक को झटक दिया। तभी सुरक्षाकर्मी दौड़ लगाकर पिच तक पहुंचे और इस लड़के को खींचकर मैदान से बाहर ले गए। इस लड़के ने अपने चेहरे पर मास्क भी पहना हुआ था।

विश्व कप फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में ऐसी घटना सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठाती है। इसके बाद पुलिस ने इस लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस स्टेशन में बताया कि वो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। उसका नाम जॉन है। उसके पिता चीनी हैं और मां फिलिपीन्स से हैं।

ऑस्ट्रेलियाई शख्स से पूछताछ करने गुजरात एटीएस और क्राइम ब्रांच की टीम चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन पहुंची। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद पुलिस ने स्टेडियम के भीतर और बाहर 6000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। इसके बावजूद भी सुरक्षा में चूक हो गई।