भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (14 जनवरी) शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा था, ऐसे में अफगानिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा।
टीम इंडिया इस मुकाबले में थोड़े बदलाव कर सकती है। तिलक वर्मा की जगह विराट कोहली का आना लगभग तय है। शुभमन की जगह यशस्वी को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई की जगह कुलदीप और मुकेश की जगह आवेश को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। अफगान टीम में बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल/शुभमन गिल, विराट कोहली, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान/मुकेश कुमार.
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई/रहमत शाह, इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जन्नत, गुलबदीन नईब, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारुखी.