भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज होगा महामुकाबला, इतने बजे होगा शुरू…..
टीम इंडिया ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार सात मुकाबले जीते हैं। अब भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला आज (5 नवंबर) साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने जा रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा।
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। भारत-साउथ अफ्रीका दोनों ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में टॉप दो टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले को ‘फाइनल से पहले का फाइनल’ माना जा रहा है।
नीदरलैंड्स के खिलाफ एक मैच को छोड़कर साउथ अफ्रीका ने 6 मुकाबले जीते हैं। भारत ने अब तक एक चैम्पियन की तरह खेल दिखाया है और उसका लक्ष्य इस मैच को जीतकर पहला स्थान बरकरार रखने पर होगा।
भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
साउथ अफ्रीका की टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी.