Loading...

भारत का मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण, मन की बात में बोले पीएम मोदी

Ankita • 27 Aug 2023 • 1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात की। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 104वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेरक जीवन यात्राओं को उजागर करने में हमेशा खुशी होती है। प्रधानमंत्री ने कहा ‘अगस्त एपिसोड में आपका स्वागत है।

मुझे याद नहीं कि कभी ऐसा हुआ हो कि सावन महीने में दो बार मन की बात हुआ है। सावन यानी महाशिव का महीना। चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से ज्यादा का समय हो रहा है। यह सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा हो, उतना कम है। आसमान में सिर उठाकर, घने बादलों को चीरकर, रोशनी का संकल्प लेकर, अभी तो सूरज उगा है।

23 अगस्त को भारत ने भारत के चंद्रयान ने यह साबित कर दिया है कि संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं। इस मिशन का एक पक्ष ऐसा भी रहा जिसकी आज मैं आप सबके साथ चर्चा करना चाहता हूं। आपको याद होगा कि इस बार मैंने लाल किले से कहा था कि हमें वीमेन लेड डेवलपमेंट को आगे बढ़ाना है।

भारत का मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों वीमेन साइंटिस्ट सीधे तौर पर जुड़ी रहीं। इन्होंने अलग-अलग सिस्टम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली। भारत की बेटियां अब अनंत अंतरिक्ष में भी योगदान दे रही हैं। आज हमारे सपने भी बड़े हैं और प्रयास भी बड़े हैं।