Loading...

भारत की फाइनल में एंट्री, न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर की जीत दर्ज

Ankita • 15 Nov 2023 • 1 Min Read

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने झटके 7 विकेट

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और भारत के बीच बेहद रोमांचक टक्कर हुई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट हासिल किया।

मैच में रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 4 विकेट गंवाकर 397 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के लिए विराट कोहली सबसे ज्यादा 117 रनों की पारी खेली। जबकि श्रेयस अय्यर ने 105 रन बनाए। शुभमन गिल 80 और केएल राहुल 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

रोहित शर्मा ने 47 रनों की तूफानी पारी खेली। दूसरी ओर 398 रनों के टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 327 रन ही बना सकी और 70 रनों से मैच गंवा दिया। न्यूजीलैंड के लिए डेरेल मिचेल ने 134 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 69 और ग्लेन फिलिप्स ने 41 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके।

अब भारतीय टीम अपना तीसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। अब टीम इंडिया को फाइनल मुकाबला खेला है। यह महामुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस फाइनल में भारत की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल की विजेता ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका से होगा।