Loading...

भारत जोड़ो के बाद अब इस दिन से “भारत न्याय यात्रा” शुरू करेंगे राहुल गांधी….

Ankita • 27 Dec 2023 • 1 Min Read

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब ‘भारत न्याय यात्रा’ करने वाले हैं। यात्रा की शुरूआत 14 जनवरी से होगी जो 20 मार्च तक चलेगी। मणिपुर से मुंबई तक होने वाली इस यात्रा में कांग्रेस 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत न्याय यात्रा ज्यादातर बस के जरिए कवर की जाएगी, हालांकि बीच-बीच में पैदल सफर भी किया जाएगा। भारत न्याय यात्रा देश के 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी।

मणिपुर से शुरुआत के बाद कांग्रेस नेता नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी जाएंगे। सबसे अंत में भारत न्याय यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी।