HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित तमाम नेता आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। बता दे कि भारत जोड़ो यात्रा के आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। सुबह पूरे जोश मे हिमाचल कांग्रेस की सरकार राहुल गाँधी के साथ खड़ी नज़र आई और कदम से कदम मिलाकर इस भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का सन्देश दिया।
हिमाचल के नेता करीब दो घंटो तक यात्रा मे रहे, वही इसको लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर ने कहा कि हिमाचल मे सरकार बनाना पार्टी के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा हिमाचल हिमालय का ताज है और ताज अब कांग्रेस के पास है। उन्होंने कहा यही से अब कांग्रेस की नई शुरुआत पूरे देश मे होने जा रही है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने जो विश्वास दिखाया है पूरी पार्टी साथ मिलकर खरा उतरेगी।
शुक्रवार शाम तक सभी विधायकों के राजस्थान से दिल्ली लौटने की योजना बनी है। प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल का गठन होना है, इसको लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। ऐसे में प्रदेश के मंत्री पद के तलबगार विधायक सेटिंग करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नई दिल्ली में अपने-अपनी लॉबिंग करने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के पास हाजिरी लगा रहे हैं।
वहीं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने ट्वीट पर राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ”कदम कदम मिलाए जा, सबको गले लगाए जा, यह जिंदगी है कोम की, तू कोम पर लुटाए जा।

