लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया, वनडे सीरीज पर किया कब्ज़ा

Ankita | 25 सितंबर 2023 at 9:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराया। इस जीत से भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा है। यह भारतीय टीम की इस मैदान पर लगातार 7वीं जीत है।

टीम ने यहां 7 मुकाबले ही खेले है। रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का टारगेट चेज करना था, लेकिन बारिश के कारण उसे डकवर्थ लुइस मैथर्ड से 33 ओवर में 317 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।

इसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम 28.2 ओवर में 217 रन पर ऑलआउट हो गई। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए और कंगारुओं को 400 रन का टारगेट दिया। यह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]