लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारत ने 20 साल बाद इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में हराया, आज 100 रनों से मिली जीत

Ankita | 29 अक्तूबर 2023 at 9:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारतीय टीम का आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ धमाकेदार अंदाज में जारी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपना छठा मैच रविवार (29 अक्टूबर) को जीत लिया है। लखनऊ में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया।

मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 229 रन बनाए थे। कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रनों की पारी खेली। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 49 रन और केएल राहुल ने 39 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने 3 विकेट लिए। जबकि क्रिस वोक्स और आदिल राशिद को 2-2 सफलता मिली।

इसके बाद 230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई और 129 रनों पर आकर ढेर हो गई। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम 34.5 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए सबसे ज्यादा 27 रन लियाम लिविंगस्टोन ने बनाए।भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भारतीय टीम 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच गई है। अब एक जीत उसकी जगह पक्की कर देगी। दूसरी ओर इंग्लैंड 6 मैचों में 5 हार के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]