Loading...

भारत-पाक तनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेशवासियों से सरकार के निर्देशों का पालन करने की अपील की

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 May 2025 • 1 Min Read

शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के लोगों से सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि देशहित और अपनी सुरक्षा के लिए सभी को सतर्क और सावधान रहना होगा।

भारतीय सेना के साथ एकजुटता
प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पूरा देश सेनाओं के साथ एकजुटता से खड़ा है। कांग्रेस पार्टी भी केंद्र सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए हर कदम का समर्थन करती है।

पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख
प्रतिभा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को निर्दोष लोगों की हत्या और आतंकवाद फैलाने के लिए कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार के हर निर्णय के साथ मजबूती से खड़ी है।

अफवाहों से बचने की अपील
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें। सोशल मीडिया पर केवल सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने कहा कि अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।