Loading...

भारत फ्रांस से खरीदेगा 26 राफेल, 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियां, रक्षा अधिग्रहण परिषद से मिली मंजूरी

Ankita • 13 Jul 2023 • 1 Min Read

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए 3 अतिरिक्त स्कोपीन श्रेणी की पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल एमएस और 4 ट्विन सीटर ट्रेनर संस्करणों सहित 26 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को रक्षा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

रक्षा अधिकारी के हवाले से एएनआई ने कहा कि तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के अधिग्रहण के प्रस्ताव को भी प्रारंभिक मंजूरी मिल गई है। तीन अतिरिक्त पनडुब्बियों का निर्माण मझगांव डॉक्स लिमिटेड में किया जाएगा, जहां इस श्रेणी की अन्य पनडुब्बियों का निर्माण किया गया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस के दौरे पर हैं। पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस ‘बैस्टिल डे’ परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट (राफेल एम) और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने के लिए अरबों डॉलर के सौदे की घोषणा कर सकते हैं।