लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारत में आइसोलेट किया गया मंकीपॉक्स वायरस का स्ट्रेन, वैक्सीन बनाने में मिलेगी मदद

SAPNA THAKUR | 28 जुलाई 2022 at 11:39 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश सहित विदेशों में मंकीपॉक्स ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। देश में एक तरफ जहां कई लोग मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं तो वहीं, इसके संदिग्ध मामले भी सामने आए हैं जिसने टेंशन बढ़ा दी है। इसी बीच अब एक राहत की खबर निकल कर सामने आ रही है। बता दें कि इस वायरस के स्ट्रेन को आइसोलेट करने में भारत ने सफलता हासिल कर ली है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे ने मंकीपॉक्स वायरस के स्ट्रेन को आइसोलेट कर लिया है। यह इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की ही एक संस्था है। अब इस वायरस को वैक्सीन और डायगनोस्टिक किट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

मंकीपॉक्स वायरस को सैंपल से किया गया अलग

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

खुद आईसीएमआर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि “भारत में पहली बार मंकीपॉक्स वायरस को एनआईवी द्वारा अलग किया गया है और आईसीएमआर ने मंकीपॉक्स के लिए स्वदेशी वैक्सीन और डायग्नोस्टिक किट के विकास के लिए इच्छुक भारतीय वैक्सीन और आईवीडी उद्योग भागीदारों को वायरस स्ट्रेन सौंपने का प्रस्ताव करते हुए एक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किया है।”

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]