Loading...

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक, चपेट में आए इतने लोग….

Ankita • 21 May 2024 • 1 Min Read

सिंगापुर में कोरोना के नए वैरिएंट केपी.2 और केपी.1 तेजी के साथ अपना पैर पसार रहे हैं। चिंता की बात है कि यह नए वैरिएंट अब भारत में भी प्रवेश कर चुके हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट केपी.2 के 290 मामले और केपी.1 के 34 मामलों की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि यह सब जेएन1 के सब वैरिएंट हैं।

यह लोगों के लिए बेहद घातक नहीं है। भारत में कोरोना के मामलों पर निगरानी रखने वाले इंडियन सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के डाटा से इस बात का खुलासा हुआ है।

इन राज्यों में मिले मरीज….

डाटा के अनुसार, देश के सात राज्यों में केपी1 के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 23 मामले मिले हैं। वहीं गोवा (1), गुजरात (2), हरियाणा (1), महाराष्ट्र (4), राजस्थान (2), उत्तराखंड (1) केपी1 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं केपी2 से संक्रमित मरीजों की संख्या देश में 290 है, जिनमें से सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में (148) पाए गए हैं। साथ ही दिल्ली (1), गोवा (12), गुजरात में (23), हरियाणा (3), कर्नाटक (4), मध्य प्रदेश (1), ओडिशा (17), राजस्थान (21), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड में (16) और पश्चिम बंगाल में 36 मरीजों का पता चला है।