Loading...

भारत में लॉन्च हुआ मेटा एआई, यूजर्स ऐसे करें इस्तेमाल….

Ankita • 24 Jun 2024 • 1 Min Read

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने अपने पहली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) चैटबॉट मेटा एआई को भारत में लॉन्च कर दिया है। मेटा एआई का इस्तेमाल यूजर्स फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर पर एक्सेस कर सकते हैं।

यह सर्विस एकदम फ्री है। मेटा एआई एक ट्रू वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके कई तरह के सवाल के जवाब दे सकता है। ये आपको सर्चिंग और प्लानिंग में मदद कर सकता है। इसकी मदद से इमेज और एनिमेशन आदि भी तैयार कर सकते हैं।

मेटा एआई का कैसे करें इस्तेमाल….
मेटा एआई का फिलहाल इंग्लिश में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चैटबॉट का इस्तेमाल वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर के साथ किया जा सकता है। जैसे ही आप सर्च बार में मेटा एआई खोजते हैं आपके पास चैटिंग के चैट पेज का ऑप्शन होगा।

मेटा एआई का इस्तेमाल ठीक उसी तरह किया जा सकता है, जैसे चैट जीपीटी का किया जाता है। मेटा यूजर अपने किसी भी सवाल को इंग्लिश में टाइप कर सेंड कर सकता है। इसके बाद सामने से सवाल का जवाब मेटा एआई की ओर से दिया जाएगा।