Loading...

“भारत संकल्प यात्रा” में शामिल होने कल हिमाचल आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Ankita • 14 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार से 2 दिवसीय हिमाचल के प्रवास पर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा हिमाचल में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी शामिल होंगे। बता दें शुक्रवार 15 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपुर बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव होगा।

16 दिसंबर को सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक बिलासपुर में नड्डा का अभिनंदन कार्यक्रम होगा। उसके बाद वह बिलासपुर से सुंदरनगर सड़क मार्ग से जाएंगे। नड्डा 12:30 बजे सुंदरनगर पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 से 1:00 बजे सुंदरनगर में अभिनंदन कार्यक्रम व रोड़ शो में भाग लेंगे। दोपहर 1:15 बजे जेपी नड्डा सुंदरनगर के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे कार्यालय अवलोकन होगा। दोपहर 1:45 से 3:00 बजे तक अभिनंदन व संबोधन होगा। इसके बाद नड्डा सुंदरनगर से मंडी सड़क मार्ग से जाएंगे। शाम 4:00 से 5:30 बजे तक वह विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी से रथ यात्रा के माध्यम से जुड़ेंगे। शाम 5:30 बजे कुल्लू के लिए रवाना होंगे और उनका रात्रि ठहराव कुल्लू में ही रहेगा। नड्डा कुल्लू 7:15 बजे पहुचेंगे। 17 दिसंबर को जेपी नड्डा कुल्लू से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से प्रस्थान करेंगे।