लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारत साल 2025 तक टीबी खत्म करने के लक्ष्य पर कर रहा है काम- पीएम मोदी

Ankita | 24 मार्च 2023 at 1:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पीएम मोदी ने देश के पहले रोप-वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी किया उद्घाटन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 1800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही देश के पहले रोप-वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी उद्घाटन किया।

पीएम ने काशीवासियों को विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वन वर्ल्ड टीबी समिट को संबोधित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीएम ने कहा कि काशी टीबी के खिलाफ वैश्विक संकल्प को नई ऊर्जा को देगी। उन्‍होंने कहा कि भारत अब वर्ष 2025 तक टीबी खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है।

3 अंतर्गृही यात्रा पथ के पुनर्विकास का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अंतर्गृही यात्रा पथ के पुनर्विकास का उद्घाटन भी अपने संसदीय क्षेत्र में किया। दरअसल, भगवान शंकर के त्रिशूल के आकार के अनुरूप काशी तीन खंडों में बसी है।

जिसे विशेश्वर खंड, केदारेश्वर खंड और ओंकारेश्वर खंड के नाम से जाना जाता है। तीनों खंडों में पौराणिक महत्व वाले करीब 301 मंदिर मौज़ूद हैं, इन तीनों खंडों की अंतरगृही परिक्रमा करते हैं। अब इनका पुनर्विकास कराया गया है।

सौर ऊर्जा परियोजना का करेंगे लोकार्पण
पीएम सौर ऊर्जा परियोजना की भी शुरुआत की। इससे जलकल विभाग न सिर्फ बिजली बचाएगा, बल्कि बिजली को बेचेगा भी। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 17.24 करोड़ रुपए है।

इसमें 14,400 स्क्वायर मीटर में करीब 3700 से अधिक सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिसमें 40 सोलर ट्री हैं। एक सोलर ट्री पर 10 सोलर पैनल लगे होंगे।

यहां सौर ऊर्जा से कुल 2 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा और सोलर पैनल से प्रतिदिन औसतन 9000 यूनिट बिजली पैदा होगी, जिसकी कीमत लगभग 72,000 होगी।

दो मेगावाट प्रतिदिन बिजली उत्पादन करके जलकल विभाग अपने बिजली के बिल को 30 प्रतिशत तक कम करेगा।


हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]