Loading...

भारी बर्फबारी के चलते जिला में 2 दिन बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान

Ankita 19 Feb 2024 Edited 19 Feb 1 min read

HNN/ लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में दो दिनों से हो रही ताजा बर्फबारी को देखते हुए जिले में शैक्षणिक संस्थान दो दिनों तक बंद रहेंगे। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए है।

आदेश जारी करते हुए उन्होंने बताया कि जिले में हो रही भारी बर्फबारी को आशंका को देखते हुए उपमंडल केलांग तथा उदयपुर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 20 और 21 फरवरी को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि कई इलाकों में हिमखंड खिसकने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लाहौल घाटी में अभी तक एक से दो फुट तक बर्फ गिर चुकी है और बर्फबारी लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक यात्रा न करें।