Loading...

भारी बर्फबारी के बीच वोट डालने घरों से बाहर निकले मतदाता

SAPNA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में आज धूप खिलने के कारण मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। बता दें कि चंद रोज पहले ही प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई जिसके चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में आज मौसम के साफ रहने से दिन के वक्त मतदाता अपने घरों से बाहर निकले। जनजातीय जिला लाहौल-स्‍पीति में इन दिनों बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है।

बावजूद इसके लोगों में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। यहां युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पांगी में बर्फ के बावजूद खिली धूप में मतदाता बाहर निकले और पैदल चलकर वोट डालने पहुंचे। लाहौल स्‍पीति के जिला मुख्‍यालय केलांग में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदान करने पहुंची जबकि पांगी तहसील के चसक भटोरी मतदान केंद्र में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी मतदान किया।