Loading...

भारी बारिश का कहर: भूस्खलन से 452 सड़कें अवरुद्ध, 1814 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Ankita • 13 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके साथ ही जगह जगह भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग बहाली के लिए हर समय मशीनें भी लगाई गई है। परंतु बार बार भूस्खलन होने के चलते मार्ग बंद हो रहे है।

पहाड़ियों से बड़ी बड़ी चट्टानें गिरने से कई गाड़ियां भी चपेट में आ रही है। जिससे कई लोगों की मौत भी हो गई है। वहीं मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक आज रविवार सुबह तक राज्य भर में भूस्खलन से दो नेशनल हाईवे और 452 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 1814 बिजली ट्रांसफार्मर और 59 जलापूर्ति योजनाएं भी ठप हैं।

मंडी जिला में 236 सड़कें और 1335 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। शिमला में 59, बिलासपुर में 40, कुल्लू में 39, हमीरपुर में 28 और सोलन में 21 सड़कें अवरुद्ध हैं। हमीरपुर में 445 ट्रांसफार्मर खराब होने से कई गांव अंधेरे के आगोश में छा गए है। भूस्खलन से मंडी जिला में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे-21 और सोलन जिला में कालका-शिमला नेशनल हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा हुआ है।