Loading...

भारी बारिश का कहर: सिरमौर के कंडई वाला गांव में किसानों की फसलें तबाह

Ankita • 11 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

बीते कल से लगातार हो रही बारिश ने जिला सिरमौर में जमकर कहर बरपाया है। भारी बारिश के चलते नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडई वाला गांव में कई किसानों की फसले तबाह हो गई है।

मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय किसान कमलेश कुमार, बलबीर सिंह, तिलकराम, छबिलाल, प्रीतम सिंह, बलदेव सिंह आदि किसानों के खेतों में भारी पानी के आ जाने से धान की फसल लगभग पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

चिंता की बात तो यह है कि बारिश का सिलसिला अभी तक थम नहीं है, बारिश लगातार अभी तक जारी है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि उनकी फसलें पहले ही तबाह हो चुकी हैं और अब उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण उनकी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं और उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मदद की मांग की है, ताकि वे अपने नुकसान की भरपाई कर सकें।