Loading...

भारी बारिश के चलते शिमला में 200 से ज्यादा पेड़ गिरे, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Ankita • 15 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। बता दें प्रदेश में में तीन दिन से हो रही बारिश से अब तक 200 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। वन विभाग के अनुसार बीते दो दिन के भीतर ही शहर में 250 से ज्यादा पेड़ ढह चुके हैं। मंगलवार को भी शहर के अलग-अलग भागों में पेड़ ढहे हैं।

बालूंगज, भट्ठाकुफर, सांगटी के अलावा अन्य क्षेत्रों में पेड़ ढहे हैं। समरहिल, रुल्दूभट्ठा, नाभा, मज्याठ, बैनमोर, जाखू में सबसे ज्यादा पेड़ ढहे हैं। पेड़ ढहने और भूस्खलन के कारण शहर में 25 से ज्यादा गाड़ियां दब गई हैं। भूस्खलन से कई वार्डों में रिहायशी भवनों पर खतरा मंडरा गया है। आरसीसी कंप्यूटर सेंटर जाखू के पास भी भूस्खलन से पेड़ ढहने का खतरा पैदा हो गया है।