भारी बारिश से कई घरों व स्कूलों में घुसा पानी, खतरे की जद में आया घालूवाल पुल
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश में के एक बार फिरसे भरी बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही कई जगह भारी नुक्सान भी हो गया है। बता दें ऊना जिला में फिरसे तबाही होनी शुरू हो गई है। भारी बारिश के चलते ऊना को पंजाब के होशियारपुर से जोड़ने वाला घालूवाल पुल खतरे की जद में आ गया है।
वहीं इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सभी वाहन अब वैकल्पिक मार्ग हरोली-रामपुर पुल से होकर जा रहे है। इसके अलावा करीब 100 कनाल जमीन पर पंजवार, गगरेट, पंडोगा और घालूवाल में आलू की फसल तबाह हो गई है।
वहीं बारिश की वजह से कई घरों व स्कूल भवनों में पानी घुस गया है। प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है। जिले की खड्डों में अत्यधिक पानी आने के बाद सोमभद्रा नदी उफान पर है।