Loading...

भारी हिमस्खलन से चार घंटे तक रुका रहा नदी का बहाव, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क….

SAPNA THAKUR • 25 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल स्पीति

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों रुक रुक कर बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। पहाड़ों पर भारी हिमपात के कारण हिमस्खलन का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। लाहौल घाटी में बुधवार को थिरोट-कमरिंग के बीच वामतट की पहाड़ी से डिमरू नाले से भारी हिमस्खलन हुआ।

इस दौरान हिमस्खलन की सारी बर्फ चिनाब नदी में जा गिरी जिससे नदी का बहाव करीब चार घंटे रुका रहा। नदी के बहाव रुकने के बाद जिला प्रशासन सहित स्थानीय लोगों ने दूरभाष के माध्यम से डिमरू नाले से नीचे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा। पुलिस ने भी हिमस्खलन से रुके चिनाव का प्रवाह को लेकर लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने की हिदायत दी।