HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहडू में भीषण अग्निकांड की घटना पेश आई है। यहां तीन घरों में आग लग गई, जिसके चलते 10 परिवार बेघर हो गए। जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य बगीचों में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान अचानक पीछे से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने साथ लगते घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग को बढ़ती देख ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग और परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, जिला प्रशासन की ओर से प्रभावितों को राहत के तौर पर 40,000 रूपये और कंबल, खाने-पीने का सामान उपलब्ध करवाया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उधर एसडीएम का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





