भूकंप के झटकों से फिर हिली हिमाचल की धरती, इतनी रही तीव्रता…
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। बता दें जिला मंडी में आज शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 9:53 बजे आया।
हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। परंतु महसूस किए गए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई है और इसका केंद्र जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई पर था।