Loading...

भूकंप के झटकों से हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता ….

SAPNA THAKUR • 31 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

भूकंप के झटको से एक बार फिर हिमाचल की धरती हिल गई है। हालांकि भूकंप के इन झटकों से किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है परंतु लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि शनिवार सुबह भूकंप के झटके हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में महसूस किए गए हैं।

शनिवार सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र बिंदु मंडी जिला में जमीन से 05 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। वहीँ, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। वही विभाग की तरफ से इस दौरान किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान होने की पुष्टि नहीं है।