Loading...

भूकंप के झटकों से हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता…

SAPNA THAKUR • 3 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई है। हालांकि भूकंप के झटकों की तीव्रता कम होने से किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के झटको से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दे कि, मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में महसूस किए गए हैं।

मंगलवार सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र बिंदु सोलन जिला में जमीन से 05 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई है। वहीं विभाग ने इस दौरान किसी तरह का कोई जान माल का नुक्सान होने की पुष्टि नहीं की है।