Loading...

भूकंप झटकों से हिली हिमाचल की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता…

Ankita • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश की एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिली है। जिला कुल्लू में यह झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई। फिलहाल, किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भकूंप आने की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार सुबह तड़के 3 बजकर 39 मिनट पर कुल्लू जिले में भकूंप के झटके लगे हैं।

भकूंप का केंद्र भी कुल्लू जिला ही था। जब भकूंप आया तो लोग नींद में थे और उन्हें भकंप के बारे में पता नहीं चला।