भून्तर क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर एक किराए के कमरे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कुल्लू/भून्तर
गुप्त सूचना पर दी गई दबिश
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पुलिस थाना भून्तर की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर बड़ा भूईन स्थित एक रिहायशी मकान की भूतल मंजिल में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में रह रहे किरायेदार अर्जन मसीह (21) निवासी फॉरेस्ट चौक शमशी, तहसील भून्तर के कब्जे से 40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
नकदी और उपकरण भी जब्त
मौके से 4,500 रुपये नकद राशि, एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन तथा एक लाइटर भी बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
उक्त बरामदगी के संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति स्रोत तथा संभावित नेटवर्क के संबंध में गहन अन्वेषण कर रही है।
जिला पुलिस कुल्लू ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group