Loading...

भेड़-बकरियां चराने गए व्यक्ति का फिसला पैर, मौके पर मौत

SAPNA THAKUR • 17 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला में भेड़-बकरियां चराने गए एक व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दौरान व्यक्ति अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव दयाल पुत्र नेगी राम गांव लदरोगा डाकघर गुलेई भेड़-बकरियों को चराने के लिए गया हुआ था।

इसी दौरान अचानक रास्ते में उसका पांव फिसल गया जिस कारण वह गहरी खाई में गिर गया। गिरने के कारण व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ तथा उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब व्यक्ति देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान व्यक्ति खाई में गिरा हुआ पाया गया जिसकी मौत हो चुकी थी।

उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है।