Loading...

भोरंज थाना में नए एसएचओ मस्त राम नाइक ने संभाला कार्यभार

Ankita • 11 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के भोरंज थाना में नए एसएचओ मस्त राम नाइक ने कार्यभार संभाल लिया है। बता दें, एसएचओ सुरम सिंह का स्थानांतरण हो गया था। जिसके चलते बुधवार को नए एसएचओ मस्त राम नाइक ने एसएचओ पद का कार्यभार संभाल लिया है।

इससे पूर्व मस्त राम नाइक शिमला के ढली, बड़सर, मकलोडगंज, बद्दी में बतौर एसएचओ सेवाएं दे रहे थे। पदभार संभालने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता में नशे के कारोबार क्षेत्र में जड़ से खत्म करना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों से यातायात नियमों का पालन करवाना भी प्रमुखता है।