केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यों को मंकीपॉक्स को लेकर आगाह किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों को चिट्ठी लिखकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है और मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कहा है।
बता दे कि मंकीपॉक्स दुनिया में कहर मचा रहा है। देश में मंकीपॉक्स का पहला केस मिला है। विदेश में संक्रमित के संपर्क में आया यह शख्स केरल का रहने वाला है। मंकीपॉक्स से संक्रमित लोगों की संख्या दुनियाभर में 6,000 से ज्यादा हो गई है। वहीं अफ्रीका के हिस्सों में दो और लोगों की इस वायरस से जान गई है।
क्या हैं सरकार के निर्देश?
स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि राज्यों को पॉइंट ऑफ एंट्री यानी जिन भी जगहों से लोग आ रहे हैं, वहां चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इन जगहों पर बीमारी की निगरानी वाली टीम से लेकर डॉक्टरों तक की तैनाती के लिए कहा गया है। साथ ही जिन लोगों में लक्षण पाए जाएं, उनकी जांच के साथ उनके संपर्क में रहने वालों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सरकार ने कहा है कि राज्यों में आने वाले ठिकानों पर टेस्टिंग और निगरानी भी बढ़ाने की जरूरत है। मरीजों को आइसोलेट करने के साथ उनके इलाज की व्यवस्था भी तुरंत की जाए। उनकी समय-समय पर निगरानी कर ठीक होने तक इलाज जारी रखा जाए, ताकि किसी को भी मृत्यु से बचाया जा सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





