मंडलायुक्त ने मतदाता जागरूकता के लिए डेमोक्रेसी वाहन को दिखाई हरी झंडी
जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र तक पहुंचकर मतदाताओं को करेगी जागरूक
HNN/ मंडी
मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह परिसर जोगिन्दर नगर से मतदान के प्रति मतदाता जागरूकता के लिए डेमोक्रेसी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह डेमोक्रेसी वाहन आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान के प्रति मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र तक पहुंचेगा।
इस दौरान जहां मतदाताओं से आगामी 1 जून को निर्धारित लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने की अपील की जाएगी तो वहीं मिशन 414 के तहत कम मतदान वाले मतदान केंद्रों पर भी विशेष फोकस रहेगा।
निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन 414 बूथ के तहत जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गत लोकसभा चुनाव के दौरान 20 मतदान केंद्रों में कम मतदान दर्ज हुआ है। ऐसे में इन मतदान केंद्रों में मत प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने पर विशेष फोकस रहेगा।