Loading...

मंडल बंगाणा होटल कर्ण राज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन पर बोले अभिषेक राणा, संस्था का उद्देश्य केवल जन सेवा करना

PRIYANKA THAKUR 30 Mar 2026 Edited 30 Mar Quick read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

बंगाणा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अभिषेक राणा ने संस्था के जनसेवा उद्देश्य पर जोर दिया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया गया। इस आयोजन से जरूरतमंद लोगों को उपचार और सहायता का लाभ मिला।

ऊना

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आने वाले होटल कर्ण राज में आयोजित विशाल निशुल्क: स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन अवसर पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य केवल जन सेवा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट बीते लंबे समय से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, स्वास्थ्य कर्मी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अभिषेक राणा ने अपने संबोधन में कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट समाज के हर वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना हो, जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाना हो या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना हो, संस्था हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि समाज के ऐसे परिवार, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट पूरी तरह से राजनीति से हटकर सेवा कार्यों में जुटी हुई है। संस्था का लक्ष्य केवल लोगों की भलाई करना है और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्र में जनता को आवश्यक सुविधाएं मिलें और कोई भी व्यक्ति उपचार या अन्य आवश्यक सेवाओं से वंचित न रहे।

पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने किया अभिषेक राणा का भव्य स्वागत, इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा का बंगाणा पहुंचने पर गर्म जोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा कुटलैहड़ क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को निशुल्क: स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय कार्य है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि क्षेत्र की जनता को इतनी बड़ी संख्या में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना एक बड़ा सामाजिक कार्य है। उन्होंने विशेष रूप से अभिषेक राणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर भुट्टो ने अभिषेक राणा को सम्मानित करते हुए उनके समाज सेवा के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गरीब और जरूरतमंद लोगों को बहुत लाभ मिलता है, क्योंकि कई लोग आर्थिक तंगी के कारण बड़े अस्पतालों में इलाज नहीं करवा पाते। ऐसे में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं होते।

डेरा बाबा रूद्रानंद में भी जल्द लगे निशुल्क शिविर,रखा प्रस्ताव, मिली मंजूरी, पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने इस अवसर पर कहा कि बहुत जल्द डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि वहां की जनता को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों के लोग इस प्रकार के शिविरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने आश्वासन देते हुए कहा कि जब भी क्षेत्र की जनता और आयोजक चाहेंगे, संस्था की ओर से डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और इसके लिए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।अभिषेक राणा ने कहा कि संस्था की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी शहरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखेगी और जरूरतमंद लोगों की सहायता करती रहेगी।

स्वास्थ्य कर्मचारी को किया सम्मानित, दविंदर भुट्टो ने जताया आभार, कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य स्टाफ को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरे समर्पण और सेवा भाव के साथ मरीजों की जांच की और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही इस प्रकार के शिविर सफल हो पाते हैं। दविंदर कुमार भुट्टो ने कार्यक्रम में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट, अभिषेक राणा तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्य समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इनसे लोगों का विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। समापन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव और सभी सहयोगियों के सम्मान के साथ हुआ।