Loading...

मंडी : एसपीयू में वित्त समिति की पहली बैठक, बजट अनुमानों को मिली मंजूरी

NEHA • 5 Nov 2024 • 1 Min Read

एसपीयू मंडी में वित्त समिति की पहली बैठक : बजट अनुमानों और भर्ती पर मंथन

HNN/मंडी

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में अप्रैल 2022 में स्थापना के बाद पहली वित्त समिति की बैठक हुई। कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए कलस्टर विश्वविद्यालय के वार्षिक खातों और वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए एसपीयू के वार्षिक खातों के अनुमोदन पर चर्चा हुई।

वित्त समिति ने वर्ष 2024-25 के लिए एसपीयू के बजट अनुमानों को मंजूरी दी। बैठक में विश्वविद्यालय के सुरक्षा, सफाई, बिजली आदि सेवाओं की आऊटसोर्सिंग पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा, एसपीयू के कर्मचारियों के लिए ओपीएस/सीसीएस (पैंशन) नियम 1972 और ग्रुप व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना को अपनाने/कार्यान्वित करने पर भी चर्चा हुई।

कुलपति प्रो. अवस्थी ने बताया कि विश्वविद्यालय में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों की भर्ती के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कुल स्वीकृत 67 शिक्षण पदों में से 41 पद रिक्त हैं और विभिन्न श्रेणियों के 129 गैर-शिक्षण पदों में से 70 गैर-शिक्षण पद रिक्त हैं।