Loading...

मंडी की 13 वर्षीय अंतरा ने उतीर्ण की इसरो की परीक्षा

PARUL • 1 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत आने वाले बलद्वाड़ा क्षेत्र की गैहरा गांव की अंतरा ठाकुर ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए अंतरा ठाकुर को स्थानीय सरकाघाट के विधायक दलीप सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के लिए 2024 में आयोजित हुई परीक्षा में गैहरा की बेटी अंतरा ठाकुर जोकि शिमला के एक निजी स्कूल में पढ़ती है और सरकाघाट की गैहरा पंचायत से संबंध रखती है। अंतरा के पिता संतोष ठाकुर एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता उर्मिल ठाकुर गृहणी हैं। अंतरा की एक छोटी बहन भी है। इस उपलब्धि से गैहरा पंचायत के सभी निवासी खुशी से गदगद है।

इस परीक्षा को उतीर्ण करने के बाद अब अंतरा उत्तराखंड (यूके) के देहरादून (देहरादून) में इसरो की तरफ से आयोजित होने वाले दो सप्ताह के आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में कई रोचक जानकारियों को हासिल करेगी। वही अंतरा ठाकुर ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अध्यापकों और अपने दादा को दिया है।