Loading...

मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीत उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षण की तिथियां तय

NEHA 12 Sep 2024 Edited 12 Sep 1 min read

HNN/मंडी

भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने अग्निपथ योजना के तहत हिमाचल के मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण 18 से 24 नवंबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया है।

भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि शारीरिक परीक्षण में भाग लेने के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार एक नवंबर 2024 के बाद वेबसाइट पर लॉगइन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एडमिट कार्ड उम्मीदवार के पंजीकृत ई मेल पर भी भेजे जाएंगे।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दर्शाई गई तारीख और समय के अनुसार पड्डल ग्राउंड मंडी में भर्ती रैली में शामिल होना होगा। भर्ती निदेशक ने अपील की है कि शारीरिक परीक्षण में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी भर्ती रैली संबंधी जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें।