लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंडी के संजय पटियाल भारतीय सेना में कर्नल बने, क्षेत्र का नाम रोशन

NEHA | 22 अक्तूबर 2024 at 3:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

मंडी जिले के कोटली उपमंडल के ग्राम पंचायत सुराडी के सिकणमट गांव के निवासी संजय पटियाल को भारतीय सेना में कर्नल के पद पर पदोन्नति के लिए अनुमोदित किया गया है। वर्तमान में महाराष्ट्र के प्रमुख सैनिक स्कूल चंद्रपुर में लैफ्टिनैंट कर्नल संजय पटियाल उप प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं।

संजय पटियाल ने दिसंबर 2007 में तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम 104 के माध्यम से भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था। एसबी-3 चयन बोर्ड की ओर से उन्हें कर्नल के पद पर पदोन्नति के लिए संस्तुत किया गया है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के परिणामस्वरूप उन्होंने यह महान उपलब्धि हासिल की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भारतीय सेना में सेवाएं देते हुए पिछले 17 वर्षों के अपने कार्यकाल में संजय पटियाल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षक, सेना मुख्यालय में स्टाफ अधिकारी, भारत चीन सीमा पर चीनी अनुवादक और दुभाषिया तथा विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों में शिक्षा अधिकारी के तौर पर उल्लेखनीय भूमिका अदा की है। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें सेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से नवाजा जा चुका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]