Loading...

मंडी-जंजैहली सड़क मार्ग पर खाई में गिरी कार, छह लोग जख्मी

Ankita 28 Mar 2024 Edited 28 Mar 1 min read

HNN/ मंडी

हिमाचल में सड़क हादसे लगातार पेश आते जा रहे है। मामला मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत मंडी-जंजैहली सड़क मार्ग पर गलशाकरा के पास का है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे में 6 लोग जख्मी हुए है। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग कार में सवार होकर शिकारी देवी जा रहे थे। इस दौरान मंडी-जंजैहली सड़क मार्ग पर गलशाकरा के पास कार खाई में गिर गई।

हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए जंजैहली अस्पताल में लाया गया। जहां से इनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।