मंडी जिला की मोनिका बनी भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट
मोनिका ने सिरमौर जिला के बड़ू साहिब से की है बीएससी नर्सिंग
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश की बेटी मोनिका भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी है। बता दें वह मंडी जिले की ग्राम पंचायत सैण के गांव अलाथू की रहने वाली है। मोनिका की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मोनिका के परिजन काफी गर्व महसूस कर रहे है।
जानकारी के मुताबिक, मोनिका ने बड़ू साहिब सिरमौर से नर्सिंग में बीएससी करने के उपरांत सेना में लेफ्टिनेंट के लिए मार्च-अप्रैल में परीक्षा दी थी, जिसमें वह सफल रही। मोनिका ने झारखंड राज्य के नामकुम स्थित सैन्य अस्पताल में ज्वाइनिंग कर ली है।
मोनिका के पिता हिमाचल प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात है और बिलासपुर जिला में कार्यरत हैं, जबकि माता मीरा देवी गृहिणी हैं।