मंडी जिला के सावन बरवाल ने 58वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने 58वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में कांस्य पदक झटक दिया। बता दें यह क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप बिहार के बोधगया में सोमवार सुबह हुई थी। इससे पहले सावन एशियन हॉफ मैराथन में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
इसके अलावा इसी वर्ष दिल्ली मैराथन में कांस्य पदक, कोलकाता मैराथन में स्वर्ण पदक व अंतरराष्ट्रीय मैराथन मे 10वी रैंकिंग बनाकर कीनिया, इथोपिया, युगांडा, मोरक्को जैसे देशों के बीच अपना नाम अंकित कर चुका है।
बता दें सावन बरवाल मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के रडा-भंखेड़ गांव का रहने वाला है। सावन बरवाल की इस उपलब्धि पर पिता कुलदीप बरवाल व माता सुभद्रा देवी ने खुशी जाहिर की है।