Loading...

मंडी जिला में 10 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, डीसी ने सतर्क रहने की दी सलाह

Ankita • 9 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने मौसम विभाग द्वारा 10 अगस्त को जिला मंडी के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 9, 11 और 12 अगस्त को जिला के कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है और नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन वाले क्षेत्रों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर रखी है। सड़कों को खुला रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में मशीनरी तैनात कर दी गई है।

हरदेव का नहीं मिला कोई सुराग
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि तेरंग हादसे में लापता हरदेव को ढूंढने के लिए सर्च अभियान वीरवार को भी जारी रहा, परन्तु हरदेव का कोई सुराग नहीं मिला। मशीन के द्वारा बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटा कर देख लिया लेकिन हरदेव को ढूंढने में कोई सफलता नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि एडीएम डॉ मदन कुमार तेरंग में मौजूद हैं और उनकी देखरेख में ही आज सर्च अभियान चलाया गया।