Loading...

मंडी-पठानकोट फोरलेन सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने एनएचएआई को दिए निर्देश

PARUL • 11 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मंडी-पठानकोट फोरलेन के निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर असंतोष व्यक्त किया और एनएचएआई के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कंडवाल से लेकर भेड़खड्ड तक इस फोरलेन सड़क निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी है और जसूर में फ्लाई ओवर का कार्य काफी धीमा होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।

सांसद ने कहा कि एक माह बाद फिर एनएचएआई के अधिकारियों और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे। इसमें एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर भी मौजूद होंगे।