मंडी में आत्महत्या के मामलों पर लगेगी ब्रेक, जिला पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
जिला में पिछले 2 वर्षो में इतने लोगों ने की आत्महत्या…….
HNN/ मंडी
मंडी जिले में सुसाइड के मामलों को कम करने के लिए मंडी पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस आत्महत्या के मामलों में हैल्पलाइन नंबर के माध्यम से रोक लगाएगी। जिले में सुसाइड के मामले आने वाले समय में न बढ़ें, इसके लिए एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने पहले ही सतर्क होकर किसी न किसी कारण से आत्महत्या के लिए कदम उठाने वालों की मदद करने के लिए कार्य करना शुरू किया कर दिया है।
अब ऐसे लोगों की सहायता सुसाइड रोकथाम हैल्पलाइन से की जाएगी। मंडी जिला पुलिस ने इसके लिए 155326 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे सातों दिन सेवा में रहेगी। प्रदेश में पहली बार पुलिस की तरफ से इस तरह का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
पिछले 2 वर्षो में इतने लोगों ने की आत्महत्या
जिला मंडी में वर्ष 2021 में 113, वर्ष 2022 में 112, वर्ष 2023 में अगस्त तक 89 आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं। 2021 के आंकड़ें देखें तो 18 वर्ष से कम नौ, 18 से 60 वर्ष के कुल 99 और 60 वर्ष से अधिक के 10 लोगों ने आत्महत्या की