मंडी में टेंट की आड़ में नशीला पदार्थ बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
HNN/मंडी
मंडी के सरकाघाट में पुलिस ने दो युवकों को नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी टेंट का सामान रखने की आड़ में चिट्टा और चरस बेचते थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद जाल बिछाकर तलाशी ली गई, जिसमें 7.60 ग्राम चिट्टा और 1.60 ग्राम चरस बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान बलद्वाड़ा के मडोली गांव के रंजीत सिंह और बिलासपुर के मसौर गांव के रोविन (25) के रूप में हुई है। पुलिस थाना हटली के तहत खुडला में यह कार्रवाई की गई। सरकाघाट के एएसआई ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया।
बलद्वाड़ा के एचएचओ दिनेश ने मामले की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है।