Loading...

मंडी में व्हाट्सएप स्कैम : कारोबारी को लगी 48,200 रुपये की चपत

PARUL • 18 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

मंडी शहर में एक व्हाट्सएप स्कैम की घटना सामने आई है। भूतनाथ बाजार स्थित हैप्पी हैंडलूम के मालिक हितेश वैद्य को शातिरों ने एक अनधिकृत लिंक भेजकर उनके बैंक अकाऊंट से 48,200 रुपये की रकम उड़ा ली।

हितेश वैद्य ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से एक लिंक प्राप्त हुआ, जिसमें ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने का संदेश था। उन्होंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, तो उनके अकाऊंट से रकम गायब हो गई।

साइबर क्राइम विंग के मंडी में तैनात एएसपी मनमोहन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आम जनता को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।