मंडी में सरकारी भवनों की रेट्रोफिटिंग शुरू : भूकंपरोधी तकनीकों पर जोर
HNN/मंडी
मंडी जिला, जो भूकंप के लिहाज से जोन 5 में आता है, में प्रशासन ने सरकारी भवनों की रेट्रोफिटिंग शुरू की है। आईआईटी रोपड़ और आईआईटी मंडी के सहयोग से यह काम किया जा रहा है। इस तकनीक से भवनों को भूकंप की स्थिति में सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि 26 सरकारी भवनों की रेट्रोफिटिंग का प्रस्ताव स्टेट डिजास्टर मेनेजमेंट अथॉरिटी को भेज दिया गया है। इन भवनों में डीसी ऑफिस, स्कूल, अस्पताल और पुलिस स्टेशन शामिल हैं। लोगों को भूकंपरोधी भवनों के निर्माण की तरफ प्रेरित करने के लिए भी प्रशासन प्रयास कर रहा है।
रेट्रोफिटिंग में मौजूदा भवन का नवीनीकरण किया जाता है और नई तकनीक के पुर्जे लगाए जाते हैं जो भूकंप की स्थिति में भवन को सुरक्षित रखते हैं। इस तकनीक को अपनाकर लोग अपने भवनों को भूकंप की दृष्टि से सुरक्षित बना सकते हैं।